होम / Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

• LAST UPDATED : October 25, 2022

Surya Grahan 2022: दिवाली के अगले दिन यानी आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है जो कि देश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

कई वर्षों बाद बना ऐसा संयोग

कई सालों बाद दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होकर उसके अगले दिन होगी। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई सालों बाद हुआ है। एक गणना कि मानें तो बीते 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ा है और इसके साथ ही बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे, 3 मिनट है।

इतने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

बता दें कि भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर लगेगा वहीं, भारत में यह शाम को 4.22 बजे से शुरू होगा और 06.32 बजे समाप्त हो जाएगा।

गर्भवती महिलाएं इन चीजों का न करे इस्तेमाल

सूतक काल से ग्रहण काल के बीच तक गर्भवती महिलाएं चाकू, कैंची आदि ऐसी किसी भी नुकीली चीज का इस्‍तेमाल न करें। वहीं, इस दौरान सिलाई-कढ़ाई भी न करें।

घर से बाहर न निकलें

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर न जाएं। अपने पेट के हिस्से पर गेरू लगा लें। ऐसी मान्यता है कि यदि ऐसा न किया जाए तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है।

सब्जी न काटें

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सब्जी काटने या फिर अन्य किसी यंत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने पर बच्चे में शारीरिक विकृति आती है।

ये भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में आज पड़ेगा सूर्यग्रहण, जानिए इन-इन शहरों में ग्रहण का सही समय

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox