होम / Surya Grahan 2022: इस माह की 25 तारीख को लग रहा सूर्य ग्रहण, इन राशि वाले लोगो को होगा फायदा

Surya Grahan 2022: इस माह की 25 तारीख को लग रहा सूर्य ग्रहण, इन राशि वाले लोगो को होगा फायदा

• LAST UPDATED : October 22, 2022
Surya Grahan 2022:

Surya Grahan 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यानी 2022 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है। वहीं इससे पहले सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है। आइये इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि यह सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ होगा और किन राशियों के लिए अशुभ।

इन राशियों को होगी घोर परेशानी  

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोगो के लिए यह ग्रहण खर्चों में वृद्धि करने वाला है। इस राशि वाले लोगो की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है साथ ही पारिवारिक जीवन में भी मनमुटाव हो सकता है। आप लोगो के लिए यह समय निवेश के लिए बिलकुल अनुकूल नहीं है साथ ही आप नौकरी और व्यापार में भी गिरावट देख सकते है।

तुला राशि- इस सूर्य ग्रहण से इन जातकों को सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आपको हर तरफ से तनाव मिल सकता है दुर्घटना या चोट भी लग सकती है।

मकर राशि- इस राशि वाले जातकों की सेहत ख़राब हो सकती है। आपके नौकरी और व्यापार में गिरावट होने की संभावना है नौकरी में किसी भी तरह का बदलाव शुभ नही है। इस दौरान नौकरी को लेकर कोई भी बड़ा फैसला न लें।

इन राशियों को होगा धन लाभ

मीन राशि- इस ग्रहण मीन राशि के जातकों को धनलाभ हो सकता है। आप सही योजना के साथ आगे बढ़ेंगे वहीं धैर्य को ध्यान में रखतें हुए आपके लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे।

धनु राशि- यह ग्रहण धनु राशि वाले जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको कई स्रोतों से धन लाभ होगा इस दौरान आप तरक्की करेंगे। साथ ही करीबी लोगों को बेहतर मार्गदर्शन करेंगे।

सिंह राशि- ये ग्रहण आपको धन लाभ होने की संभावना प्रदान कर रहा है। आपको अपना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है इसके साथ ही नौकरी में तरक्की से धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- इस ग्रहण के दौरान आपके सभी कार्य सफल होंगे, रुकी हुई योजनाएं शुरू होंगी। आप वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने के लिए फैसला ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नोएडा पुलिस ने होटल कमरे में वीडियो बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox