होम / Surya Grahan 2022: आज सुबह से ही लागू हुआ सूतक, इस दौरान न करें ये काम

Surya Grahan 2022: आज सुबह से ही लागू हुआ सूतक, इस दौरान न करें ये काम

• LAST UPDATED : October 25, 2022

Surya Grahan 2022: दिवाली के अगले दिन यानी आज 25 अक्तूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में ये आंशिक रूप से दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे, 3 मिनट है। दोपहर 02.29 पर ग्रहण लगेगा और 06.32 बजे खत्म होगा। वहीं, भारत में इसकी शुरुआत शाम को 04.22 से होगी और समापन 06.32 पर।

सुबह 04.22 से ही सूतक लागू

बता दें कि सूतक सूर्यग्रहण से 12 घंटे पहले लग जाता है। भारत में सूतक 25 अक्तूबर को ही सुबह 04:22 मिनट से लागू हो जाएगा। सूतक के दौरान कुछ नियमों को पालन करना बेहद जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में।

न भोजन बनाएं और न खाएं

सूतक काल के दौरान भोजन नहीं बनाया जाता है और न ही ग्रहण किया जाता है। हां लेकिन बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के लिए ये नियम लागू नहीं हैं।

इन चीजों मे डालें तुलसी के पत्ते

अगर आपने भोजन पहले से ही बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें। दूध और उससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ते डाल दें। तुलसी के पत्तों से दूषित वातावरण का प्रभाव खाद्य वस्तुओं पर नहीं पड़ता।

गर्भवती रखें विशेष ध्यान

सूतक के दौरान गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से ध्यान रखें। सूतक काल से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक घर से बाहन न जाएं और अपने पेट के हिस्से पर गेरू लगाकर रखें।

नुकीली वस्तुओं का न करें इस्तेमाल

इस दौरान कोई भी गर्भवती स्त्रियां किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।

न करें पूजा-पाठ

सूतक काल के दौरान घर के मंदिर में भी पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह आप मानसिक जाप कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox