होम / इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, बदली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तिथि, जानें पूरी जानकारी

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, बदली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तिथि, जानें पूरी जानकारी

• LAST UPDATED : October 16, 2022

Surya Grahan 2022: इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी इस दिन धरती पर आती हैं और हर घर में विचरण करती हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कई दिन पहले से ही घर की साफ-सफाई में लग जाते हैं। वहीं, इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। तो आइए जानें ग्रहण और सूतक काल की पूरी जानकारी।

सूर्य ग्रहण का दिन और समय

इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को लगने वाला है। यह एक आंशिक ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण दोपहर बाद 2.29 बजे पर आइसलैंड में शुरू हो जाएगा और शाम 6.20 बजे पर अरब सागर में खत्म होगा। इसके साथ ही भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 04:29 पर शुरू होगा और शाम 05:42 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में पूर्ण रूप से दिखेगा। भारत में यह ग्रहण दिल्ली,गुजरात, राजस्थान,पंजाब, उत्तराखंड, लेह, जम्मू-श्रीनगर में अच्छे से नजर आएगा।

सूतक काल का समय

सूर्य ग्रहण के सूतक काल ग्रहण की शुरूआत 12 घंटे पहले से हो जाती है। भारत में ये सूर्य ग्रहण 4 बजे से दिखाई देगा। ऐसे में भारत में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे से मान्य है। बता दें कि सूतक काल में कोई भी शुभ काम और पूजा-पाठ नहीं होते हैं। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में गोवर्धन पूजा 25 की जगह 26 अक्टूबर को होगी और भाई दूज 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: धनतरेस के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, देवी लक्ष्मी का घर में होगा वास

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox