Monday, July 8, 2024
Homeधर्म-अध्यात्मThursday: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती...

Thursday: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती है कई परेशानी

India News(इंडिया न्यूज़),Thursday: संसार के पालनहार का दिन माना जाता है वृहस्पतिवार। भगवान विष्णु की विशेष रूप से इस दिन पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। वहीँ, गुरुवार के दिन पूजा-पाठ करने के भी कुछ नियम होते हैं। साथ ही गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने की मनाही है। जैसे कुछ चीजों को गुरुवार के दिन खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। तो आइये जानते हैं अपने घर परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बनाए रखने के लिए गुरुवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां

  •  गुरुवार के दिन कर्ज लेने या देने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • दक्षिण दिशा में गुरुवार के दिन यात्रा करने से व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। इससे दिशाशूल लगता है।
  •  ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। वहीं, इस दिन न तो कपड़े धोने चाहिए और न ही साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।
  •  गुरुवार के दिन नाखून और बालों को कटवाने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो सकती है।
  •  गुरुवार के दिन न अकेली चीज जैसे कैंची, ब्लेड और चाकू खरीदना अशुभ माना जाता है।
  •  वहीं, गुरुवार के दिन भूलकर भी अपने माता-पिता का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे करियर पर बुरा असर पड़ सकता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है।
  •  वहीं, इस दिन महिलाओं को बाल धोने से भी बचना चाहिए।

इसे भी पढ़े: 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular