होम / Vastu Plant For Home: घर में गलती से भी ना लगाएं ये पेड़-पौधे, बन सकते हैं बर्बादी का कारण

Vastu Plant For Home: घर में गलती से भी ना लगाएं ये पेड़-पौधे, बन सकते हैं बर्बादी का कारण

• LAST UPDATED : October 14, 2022
Vastu Plant For Home:

Vastu Plant For Home: लगभग हर किसी के घर में पेड़-पौधे तो लगे ही होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे पेड़-पौधे घर की हर चीज पर प्रभाव डालते हैं। इनमें सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी शामिल होती है। ऐसे में घर में कुछ पेड़-पौधे नहीं लगाने चाहिए। वास्तु में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा बताई गई है। यदि कोई इसका पालन ना करे तो घर के सदस्यों के इसके नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ते हैं।

बनते हैं बर्बादी का कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर में लगाने से दुर्भाग्य और कंगाली आती है। लोग कई बार अनजाने में इन पौधों का अपने घर में लगा लेते हैं जो आगे चलकर बर्बादी का कारण बन जाते हैं।

मेहंदी का पौधा

ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को अगर घर में लगा लें तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये घर में बनी सुख-शांति को भंग कर सकता है।

बोनसाई का पौधा

आजकल लोग घर में सजावट के लिए बोनसाई का पौधा लगाते हैं। ये पौधा दिखने में सुंदर होता है लेकिन इसे घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा ये तरक्की में रुकावट का कारण भी बनते हैं।

इमली का पेड़

वास्तु शास्त्र कि मानें तो इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लेकर आता है। इसके पेड़ से घर में हमेशा डर और भय का माहौल बना रहता है। ऐसे में इसे घर में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

बबूल का पौधा

घर में बबूल का पौधा लगाने से वाद-विवाद बढ़ने लगता है। इसकी वजह से परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर बीमार रहने लगते हैं। यदि ये घर के आसपास हो तब भी इसे अशुभ माना जाता है।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र में ये कहा गया है कि घर के अंदर और आसपास की जगहों पर कभी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि इससे घर में तनाव का माहौल बना रहता है। वहीं, ये आपसी मतभेद भी बढ़ाते हैं।

पीपल का पौधा

शास्त्रों के अनुसार पीपल का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। यदि आपके घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे वहां से हटा देना चाहिए।

खजूर का पेड़

घर के आंगन में खजूर का पेड़ कभी भी नहीं लगाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। यह पेड़ दिखने में सुंदर तो होता है लेकिन इससे घर के सदस्यों पर कर्ज बढ़ता है।

ये भी पढ़ें: दिल का दौरा पड़ने पर इस नंबर पर करें कॉल, केवल 15 मिनट में पहुंच जाएगी AIIMS की बाइक एंबुलेंस

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox