होम / Vastu Tips: छोटी दिवाली पर घर की इन जगहों पर जरूर रखें जलता दिया, होगी कृपा

Vastu Tips: छोटी दिवाली पर घर की इन जगहों पर जरूर रखें जलता दिया, होगी कृपा

• LAST UPDATED : October 23, 2022

Vastu Tips:

Vastu Tips: दिवाली के त्योहार मनाने के लिए महज एक दिन यानि कि कल का दिन ही बचा है। बता दे कि इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, इसी के साथ आज नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है, जिसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन वास्तु के अनुसार घर के भीतर नालियों पर दीया जलाना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार

बता दे कि पानी का संबंध सीधे वरुण देव और वरुण देव का संबंध सीधे धन से होता है। बता दे कि वरुण धाम को रत्नाकर कहा जाता है। इसलिए दिवाली से पहले घर में बनी नालियों को साफ रखना चाहिए। इसके बाद आप छोटी दिवाली के दिन दीया जरूर जलाएं।

आर्थिक स्थिति से होता पानी का संबंध 

आपको बता दे कि घर की नालियां जो पानी के बहाव के लिए बनी होती है, उन्हें साफ रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार पानी का संबंध आर्थिक स्थिति से होता है। इसके अलावा घर की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है।

नालियों के पास जरूर जलाएं दिए

नरक चतुर्दशी के दिन घर की नालियों के पास दीया जलाना शुभ होता है। इसके अलावा घर के पास बनी नालियों के पास भी दीया जलाना चाहिए। साथ ही घर के दरवाजों पर भी दीया जलाना जरूरी होता है। इससे मां लक्ष्मी खुश रहती हैं और घर के लोगों पर कृपा बनी रहती है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल, दिवाली तक खराब हो सकती है हवा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox