होम / Vidur Niti: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतें

Vidur Niti: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतें

• LAST UPDATED : October 23, 2022
Vidur Niti:

Vidur Niti: जिस काल में महाभारत हुई थी उस समय विदुर नाम के महात्मा को दुनिया का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति माना जाता था। वहीं एक समय आज का भी है जहा उन्हें अभी भी दुनिया का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति माना जाता है। विदुर धर्मशील और न्याय प्रिय व्यक्ति थे वह हमेशा ही न्याय का पक्ष लेते थे। उन्होंने अपनी नीति में व्यक्ति के ऐसे अवगुणों को बताया है जिसके कारण व्यक्ति को हर जगह अपमान सहना पड़ता है और इन अवगुणों की वजह से मां लक्ष्मी लोगों से दूरी बनाए रहती हैं और वह व्यक्ति हमेशा कंगाल रहता है।

इन अवगुणों के कारण मां लक्ष्मी होती नाराज

अहंकार- व्यक्ति के अंदर सबसे बड़ा अवगुण होता है अंहकार। ऐसे व्यक्ति अपने अंहकार के सामने किसी की भी नहीं सुनते हैं। विदुर नीति के अनुसार अंहकारी व्यक्ति का कहीं भी सम्मान नहीं होता जिस कारण मां लक्ष्मी इनसे नाराज हो जाती है।

काम- काम वायसत व्यक्ति अपना शारीरिक, मानसिक, धार्मिक और नैतिक पतन कर बैठता है। ऐसे लोगों को कहीं भी सम्मान नहीं मिलता है।

क्रोध- व्यक्ति के नाश का अगर कोई मूल है तो वह है क्रोध। क्रोध में व्यक्ति सोचने और समझने की क्षमता खो देता है। इस दौरान व्यक्ति कोई ऐसा कदम उठा लेता है, जिससे वह अपना ही नुकसान कर बैठता है।

लालच- लालच एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति को अपनी तरफ कर लेता है। विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को लालच नहीं करनी चाहिए। जो लोग लालच में संलिप्त होते हैं, वे खुद के लिए अवनति का रास्ता चुनते हैं। विदुर नीति के मुताबिक़, लालची, स्वार्थी और आलसी व्यक्तियों पर तो कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाए ये उपाय

विदुर नीति में लोगों को अपनी बुरी आदतें त्यागने की सलाह दी गई हैं। इस नीति के अनुसार व्यक्ति की बुरी आदत के कारण मां लक्ष्मी उनसे रूठ जाती हैं। जो व्यक्ति चाहते हैं कि उनके पास मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे उन्हें तुरंत ही अपनी सभी बुरी आदतों का त्याग देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मोहाली में जला विश्व का सबसे बड़ा दीया, गिनीज बुक में शामिल 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox