धर्म-अध्यात्म

Vishnu Ji: माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के क्यों दबाती हैं पैर? जानिए कारण

India News(इंडिया न्यूज़), Vishnu Ji: मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु एक दूसरे के पूरक हैं और अगर किसी को दोनों का आशीर्वाद मिल जाए तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनकर्ता कहा जाता है जबकि माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। लेकिन वैकुंठ में माता लक्ष्मी सदैव श्री हरि विष्णु के चरणों की ओर बैठती हैं और उनके पैर दबाती रहती हैं। इसका उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता लक्ष्मी ऐसा क्यों करती हैं। इसके संबंध में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।

नारद जी ने माता लक्ष्मी से पूछा था कारण

इसके संबंध में सबसे प्रचलित पौराणिक कथा है। इसके अनुसार एक बार नारद जी ने स्वयं माता लक्ष्मी से यह प्रश्न पूछा था और उनसे जानना चाहा था कि वह हमेशा भगवान विष्णु के पैर क्यों दबाती रहती हैं। इस पर माता लक्ष्मी ने स्वयं बताया कि वह ऐसा क्यों करती हैं।

माँ लक्ष्मी क्यों दबाती हैं पैर? (Vishnu Ji)

माता लक्ष्मी ने नारद जी से कहा था कि ग्रह हर किसी को प्रभावित करते हैं और कोई भी इससे बच नहीं सकता, चाहे वह भगवान ही क्यों न हों। उन्होंने बताया था कि स्त्रियों के हाथों में देवगुरु और पुरुषों के पैरों में दैत्य गुरु शुक्राचार्य का वास होता है।

धन-संपत्ति बढ़ती है और सौभाग्य फैलता है

मां लक्ष्मी ने बताया था कि अगर वह भगवान विष्णु के पैर दबाती हैं तो देवताओं और दानवों के मिलन से धन लाभ होता है। इसके अलावा ऐसा करने से शुभता का भी संचार होता है। इसलिए जब भी आपने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की फोटो देखी होगी तो उसमें माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के पैर दबाती हुई नजर आती हैं।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago