होम / Dhanteras 2023: धनतेरस पर बर्तन और झाड़ू के अलावा क्या खरीदना माना जाता है शुभ

Dhanteras 2023: धनतेरस पर बर्तन और झाड़ू के अलावा क्या खरीदना माना जाता है शुभ

• LAST UPDATED : November 6, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: धन त्रयोदशी पर लोग कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कई चीजें खरीदते हैं। कुछ लोग सोना-चांदी खरीदते हैं तो कुछ लोग बर्तन और झाडू खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदना शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

बता दे कि धनतेरस के दिन लोग खूब खरीदारी करते हैं। धनतेरस 10 नवंबर को है। इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए लोग धनतेरस पर कई चीजें खरीदते हैं। कुछ लोग सोना-चांदी खरीदते हैं तो कुछ लोग बर्तन और झाडू खरीदते हैं। इसके अलावा और भी कई चीजें हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदना शुभ माना जाता है। जानिए धनतेरस पर क्या खरीदें जिससे आपके घर में धन और समृद्धि आए।

झाड़ू खरीदें

झाड़ू को देवी लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदें। इससे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

लक्ष्मीचरण

धनतेरस के दिन लोग झाड़ू के साथ-साथ लक्ष्मी चरण भी खरीदते हैं। दरअसल इस दिन से ही मां लक्ष्मी को घर में लाने की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। धनत्रयोदशी के दिन लक्ष्मी चरण खरीदना शुभ माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी के प्रवेश का निमंत्रण माना जाता है। आप देवी लक्ष्मी के पैरों को अंदर की ओर आने वाले मुख्य द्वार पर रख सकते हैं या फिर पूजा स्थल पर भी रख सकते हैं।

पान के पत्ते

धनतेरस के दिन पान खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पान के पत्ते देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। इसलिए धनतेरस के दिन 5 पान के पत्ते खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इन पत्तों को दिवाली तक छोड़ दें और फिर बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

इसके अलावा धन त्रयोदशी पर लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं। इस दिन ज्यादातर लोग चांदी या मिट्टी से बनी मूर्तियां खरीदते हैं। धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी गणेश जी की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox