होम / Dhanteras 2023: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, जानें इस दिन की खासियत

Dhanteras 2023: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, जानें इस दिन की खासियत

• LAST UPDATED : November 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: पंच-पर्व दिवाली का पहला त्योहार धनतेरस इस बार 10 नवंबर शुक्रवार को संभावित योग में मनाया जाएगा। इस दिन शुक्र ग्रह भी रहेगा। जिससे शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है। विष कुंभ योग भी है। त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। यदि धनतेरस पूजा प्रदोष काल, स्थिर लग्न यानी वृषभ लग्न में की जाए तो देवी लक्ष्मी घर में निवास करती हैं।

धनतेरस पूजा का शुभ समय

इस दिन प्रदोष काल- शाम 5:46 बजे से रात 8:25 बजे तक रहेगी। वहीं वृषभ लग्न शाम 6 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 5 मिनट तक के लिए है। दीप दान करने का शुभ समय शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 26 मिनट तक है।

खरीदारी का शुभ समय

इस बार धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक और फिर शाम 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

ये जरूरी काम करना न भूलें

लक्ष्मीकल्प की प्राप्ति के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। धनतेरस और दिवाली के दिन झाड़ू खरीदनें की परंपरा सदियों पुरानी है। इस दिन नई खरीदी की पूजा करें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह विषम संख्या में खरीदी जाए। यानि 1, 3, 5 और 7 तारीख को इस तरह से खरीदारी मानी जाती है।

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद झाड़ू पर कुमकुम और चावल से पूजा करें और उस पर पांच बार मौली लगाएं और किसी साफ स्थान पर रख दें। फिर अगले दिन से इसका प्रयोग करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ घर की सारी परेशानी भी दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox