Monday, July 8, 2024
Homeदिवालीदशहरा 2023: दशहरे पर भूलकर भी ना करें ये 5 काम, इन...

India News (इंडिया न्यूज़) : अच्छाई पर बुराई की जीत का पर्व दशहरा 24 अक्टूबर 2023 यानि मंगलवार को मनाया जाएगा। बता दें, दशहरे को विजयादशमी का पर्व भी कहा जाता हैं। मान्यता है इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध और श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसी याद में विजयोत्सव मनाया जाता है। वेदों के मुताबिक, दशहरा पर अबूझ मुहुर्त होता है यानी कि यह संपूर्ण दिन ही पवित्र और शुभ होता है। इस दिन कोई कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इसीलिए इस दिन भूलकर भी 5 कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा जीवन में इन मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

1. बुराई से दूरी बनायें : मान्यता के अनुसार, दशहरे के दिन किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें और कोई भी गलत कार्य नहीं करें। जैसे शराब पीना, मांस खाना या जुआ खेलना।

2. दूसरे का अपमान करने से बचे : दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या बड़े-बुजुर्ग का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी।

3. पेड़ों की कटाई ना करें : दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है।

4. जीव हत्या ना करें : मांसाहार के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाएगा।

5. झूठ बोलने से बचे : दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। इसलिए झूठ बोलने या असत्य का साथ देने से दूसरी बनायें।

also read ; Maa Katyayani : आज नवरात्रि का छठा दिन, ऐसे करें मां कात्यायनी को प्रसन्न

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular