होम / Navratri 2023: पहले दिन कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Navratri 2023: पहले दिन कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

• LAST UPDATED : October 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में नवरात्रि को लेकर चारों तरफ हर्षोउल्लास का माहौल है। नवरात्री के मद्देनजर यहां के हरेक मंदिरों की खूबसूरती देखते बन रही है। बता दें, दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतार देखी जा रही है। शुरू हुए दिन से लगा भक्तों का तांता दिन चढ़ते ही बढ़ता ही जा रहा है। भक्त जन अपनी मनोकामनाएं लेकर माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

माता के दर्शन को उमड़े भक्त

बता दें, भक्तों के आगमन को लेकर कालकाजी मंदिर में नवरात्रि को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की गई है। यहां मंदिर में भक्तों के प्रवेश के लिए तीन प्रवेश बनाए गए हैं। एक मोदी मिल की तरफ से, दूसरा लोटस टेंपल की तरफ से और तीसरा राम प्याऊ नेहरू प्लेस की तरफ से। भक्त लम्बीपंक्तियों में लगकर मां कालका के दर्शन कर रहे हैं। नवरात्री में माता कालका का खूबसूरत फूलों से शृंगार किया गया है। भक्तों का उत्साह कालकाजी मंदिर में देखते ही बन रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बता दें, भक्तों की तादात देखकर कालका जी मंदिर में नवरात्रि को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सामने आई तश्वीरों के अनुसार, दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पूरे मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में रखा गए है।अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगातार सेवा में है और भक्तों को उसमें जरूरी सूचनाएं दी जा रही है।

also read ; World Cup : इंडिया ने पीटा पाकिस्तान, स्टेडियम में गूंजा जय श्री राम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox