होम / Aashiqui 3 News: ‘आशिकी 3’ का हुआ ऐलान, लीड रोल में नजर आएगें कार्तिक आर्यन, जल्द शुरु होगी शुटिंग

Aashiqui 3 News: ‘आशिकी 3’ का हुआ ऐलान, लीड रोल में नजर आएगें कार्तिक आर्यन, जल्द शुरु होगी शुटिंग

• LAST UPDATED : September 5, 2022

Aashiqui 3 News:

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनो काफी सुर्खियों में बनें हुए है और भले हो क्यों ना? कुछ महीनें पहले आई कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट साबित हुई थी। ‘भूल भुलैया 2’ के रिलीज़ होने के बाद से कार्तिक के फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे और कार्तिक ने अपने फैंस की बात का मान रखते हुए आज एक फिल्म अनाउंस कि है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

फैंस की बात का मान रखते हुए कार्तिक ने उनकी अगली फिल्म ‘आशिकी 3’ का ऐलान किया है। जीहां कार्तिक आर्यन ‘आशिकी 3’ फिल्म नजर आने वाले हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ कार्तिक ने एक प्रोमो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर ‘आशिकी 3’ लिखा है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु होंगे और भूषण कुमार और मुकेश भट्ट फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैै।

श्रद्धा कपूर की जगह पर कौन होगी एक्ट्रेस?

‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले है लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होंगी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। साल 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल किया था और फिल्म के गाने तो बेहद हिट रहे थे। वहीं 2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसमें आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दी थी।

ये भी पढ़े: क्रिप्टोकरेंसी में देखी गई तेजी, बिटकॉइन में इतना हुआ उछाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox