होम / Akshara Singh Birthday: अक्षरा ने फ्लाइट में मनाया अपना जन्मदिन, फैंस को एडवांस में कहा शुक्रिया

Akshara Singh Birthday: अक्षरा ने फ्लाइट में मनाया अपना जन्मदिन, फैंस को एडवांस में कहा शुक्रिया

• LAST UPDATED : August 30, 2022

Akshara Singh Birthday:

भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल अभिनेत्री अक्षरा सिंह का आज यानी 30 अगस्त को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। अक्षरा ना केवल टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है ब्लकि वो अपने भोजपूरी फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री भी है। अक्षरा ने अपने जन्मदिन की जानकारी खुद ही एक वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को दी। वीडियो में अक्षरा ने खुद के लिए पी बर्थडे टू मी सॉन्ग भी गाया। अक्षरा की फैंन फ्रलोइंग इतनी बड़ी है कि उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन पर बधाई देते नहीं थक रहे।

29 साल की हुई अक्षरा

इस साल अक्षरा अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर फैन्स को एडवांस में ही बर्थडे की बधाईयों के लिए शुक्रिया अदा करती नजर आई। अक्षरा ने वीडियो में कहा, जब तक इंडिया में 12 बजेंगे और आप सब मुझे कॉल या मैसेज करेंगे उसके लिए एडवांस में शुक्रिया। मैं अपना बर्थडे फ्लाइट में सेलिब्रेट करूंगी। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस इस साल अपना बर्थडे दुबई में सेलिब्रेट कर रही है।

फ्लाइट में किया बर्थडे सेलिब्रेट

आपको बता दें कि अक्षरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उनका बर्थडे फ्लाइट में ही सेलिब्रेट किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दें रहा है फ्लाइट अटेंडेंट्स भी अक्षरा के लिए छोटा सा केक लेकर आ रही हैं और अक्षरा ये सब देखकर चौंक जाती हैं। अक्षरा कहती हैं, ‘फ्लाइट में बर्थडे सेलिब्रेशन की ये छोटी सी व्यवस्था, तुम लोगों ने मेरा दिन बना दिया बहुत बहुत शुक्रिया।’

ये भी पढ़े: इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर, ऐसे दिया पोज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox