होम / Akshay-Nora Troll: अक्षय और नोरा ‘ऊ अंतावा’ पर डांस’ को लेकर हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- ‘ये लोग कर क्या रहे हैं…’

Akshay-Nora Troll: अक्षय और नोरा ‘ऊ अंतावा’ पर डांस’ को लेकर हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- ‘ये लोग कर क्या रहे हैं…’

• LAST UPDATED : March 5, 2023

Akshay-Nora Troll:

Akshay-Nora Troll: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी टोली के साथ यूएस में एक एंटरटेनमेंट टूर पर धमाल मचा रहे हैं। आपको बता दे खिलाड़ी अक्षय कुमार की टोली में मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी अपारशक्ति खुराना और नोरा फतेही जैसे नामी कलाकार शामिल है। अभी हाल ही में अक्षय और नोरा फतेही की एक ड़ांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यह दोनों अल्लू अर्जुन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाने ऊ अंतावा पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

दोनों का डांस वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दे अक्षय और नोरा फतेही स्टेज पर लेटे हुए ऊ अंतावा का हुक स्टेप कर रहे है। जिसके बाद अक्षय से लेकर नोरा फतेही के फैन पेजेस इस वीडियो को जमकर वायरल कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोग इनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे तो कुछ लोग समांथा और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री को भूल नहीं पा रहे हैं। इन सबके बीच कमेंट बॉक्स में दोनों के चाहने वालों के बीच वॉर छिड़ी है। दिन पर दिन बॉलीवुड फैन साउथ सिनेमा के फैन बनते जा रहे हैं।

इस वीडियो को लेकर ट्रोल हुए अक्षय और नोरा

आपको बता दे खिलाड़ी अक्षय और नोरा फतेही की वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स अपनी राय भी रख रहे है। जिसमें एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि- समांथा का डांस काफी शानदार था पर नोरा की परफॉर्मेंस इतनी एंजॉयबल नहीं थी। तो वहीं दूसरा कमेंट करते हुए लिखता है कि- यह लोग कर क्या रहे हैं…दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि- बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। एक यूजर लिखता है- नोरा की परफॉर्मेंस अच्छी थी लेकिन समांथा के एक्सप्रेशंस के सामने सब फेल हैं।

 

ये भी पढ़े: अब दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत, कल से खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox