Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडAlia Bhatt: बेटी के जन्म के बाद आलिया ने पहली फोटो की...

Alia Bhatt: बॉलीवुड अभीनेत्री आलिया भट्ट ने पिछले दिनों ही एक नन्ही परी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फोटो साझा की है। बता दें कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। उसी समय से फैंस आलिया और उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। आलिया ने फैंस की इसी डिमांड देखते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है।

आलिया ने तस्वीर शेयर कर लिखा-

बता दें कि आलिया भट्ट ने जो तस्वीर साझा की है उसमें अपने हाथ में एक कप पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। आलिया ने जो हांथ में कप पकड़ रखा है उसमें ‘मम्मा’ लिखा हुआ है। हालांकि आलिया भट्ठ का फेस इस तस्वीर में दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर में उन्होंने खुद को ब्लर कर रखा है। आलिया ने फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये मैं हूं।’

पोस्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/p/Ck95EPIKpiq/?utm_source=ig_web_copy_link

फैंस बेबी की झलक देखने को बेताब

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर काफी ज्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग जमकर इस प्यारी सी फोटो पर अपना प्यार लूटा रहे हैं। वहीं, काफी सारे फैंस उन्हें कमेंट करते हुए बेबी की पहली झलक दिखाने का बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Elon Musk ने एक और कर्मचारी को निकाला बाहर, ट्विटर पर ही किया एलान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular