Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडAlia Bhatt Delivery: जल्द गुजेंगी कपूर खानदान में किलकारियां! डिलीवरी के लिए...

Alia Bhatt Delivery:

Alia Bhatt Delivery: रणबीर और आलिया जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। आपको बता दे बहुत जल्द कपूर खानदान में नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसके लिए फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।

जल्द आयेगा छोटा कपूर

आपको बता दे रणबीर और आलिया भट्ट ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में आलिया मां बन सकती हैं। हालांकि, प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे कि आलिया भट्ट एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए पहुंच चुकी हैं। यह खबर जाहिर तौर पर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी।

अस्पताल में रजिस्टर हो गया आलिया का नाम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की, जिसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। आपको बता दे आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। उनका नाम रजिस्टर भी कराया जा चुका है। मालूम हो कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। शादी से पहले दोनों ने तीन साल तक डेट किया है।

 

ये भी पढ़े: ट्विटर छंटनी से चिंता में आया UN, ह्यूमन राइट कमिश्नर ने मस्क को खत लिख की अपील

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular