Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडAlia Bhatt Delivery: यहां होगा कपूर खानदान के नए सदस्य का जन्म,...

Alia Bhatt Delivery:

Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर नन्हे मेहमान के आने की खुशियां मनाई जा रही है। बता दे कि इस समय आलिया अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस आलिया ने अपनी शादी के दो महीने बाद ही इस गुड न्यूज को शेयर किया था। आलिया की डिलीवरी नवंबर के एंड से लेकर दिसंबर के फर्स्ट वीक तक कभी भी हो सकती है।

करीबी सूत्रों से पता चला कि

आपको बता दे कि एक रिपोर्ट के अनुसार करीबी सूत्रों से पता चला कि उन्होंने गिरगांव के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आलिया भट्ट का नाम रजिस्टर कराया है। दरअसल जिस अस्पताल में आलिया की डिलीवरी होगी उसी से एक्ट्रेस के ससुर यानी ऋषि कपूर का भी कनेक्शन है, दरअसल तबीयत खराब होने के बाद ऋषि कपूर को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

आलिया ने दी थी गुड न्यूज

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी को सोशल मीडिया के जरिए बताया था। दरअसल आलिया ने इसी साल अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी की थी। जिसके बाद ही तस्वीर के साथ, आलिया भट्ट ने लिखा, “हमारा बच्चा… जल्द ही आ रहा है …” आलिया ने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका सोनोग्राफी टेस्ट चल रहा था वहीं तस्वीर में रणबीर कपूर उनके बेड के पास बैठे हुए नजर आए थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2018 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिलने के बाद एक दूसरे के इश्क में फना हो गए थे।

 

ये भी पढ़े: आतंकियों की आई सामत! दिल्ली-पंजाब से लेकर इन जगहों तक NIA की छापेमारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular