Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडAlia-Ranbir Baby Girl: मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने ऐसे जाहिर...

Alia-Ranbir Baby Girl: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी आई है। जी हां, ये कपल अब पेरेंट बन गए हैं। आलिया ने इस बात की जानकारी इंस्टा पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

आलिया ने पोस्ट कर लिखा-

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, ‘हमारी बेबी आ गई है और ये कितनी मैजिकल गर्ल है। हम प्यार से भरे हुए हैं। हम पेरेंट्स बनकर एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से बहुत सारा प्यार।‘

पोस्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/p/CknLXOWAvfN/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4b861dbc-d8ac-4a14-a637-060fc1dbea38

नीतू कपूर ने भी शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि आलिया को रविवार के दिन सुबह 8.20 बजे मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट किया गया था। इसके बाद आलिया भट्ट ने 12.05 बजे बेटी को जन्म दिया। रणबीर कपूर, सोनी राजदान और नीतू कपूर सभी हॉस्पिटल में मौजूद हैं। इस खुशखबरी के बाद सभी बहुत एक्साइटेड हैं। वहीं, नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, आशीर्वाद। इसके साथ नीतू ने हार्ट इमोजी भी लगाया।

फैंस दे रहे बधाई

आलिया के मां बनने की खबर जब से सामने आई है तभी से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, आलिया भट्ट का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस लगातार आलिया और रणबीर को बेटी के जन्म के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शादी के लिए फुटवियर खरीदने से पहले जान लें ये बातें

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular