Monday, July 8, 2024
HomeबॉलीवुडAlia-Ranbir Baby Girl: दादी बन खुशी से फूली नीतू कपूर, बेबी के...

Alia-Ranbir Baby Girl:

Alia-Ranbir Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के मां बनने के बाद कपूर खानदान के साथ फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं दादी बनने के बाद एक्ट्रेस नीतू कपूर खुशी से सातवें आसमान पर झूम रही है। आपको बता दें हाल ही में वो बहु आलिया भट्ट से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। जहां उन्होंने पैपराजी से बात की और इस दौरान नीतू ने पैपराजी के सवालों के जवाब देते हुए बेबी के नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन आलिया की तबीयत की जानकारी जरूर सभी के साथ शेयर की।

बेबी का नाम पूछने पर बोली नीतू कपूर

आपको बता दे, अस्पताल के बाहर नीतू कपूर स्पॉट हुई तो पैपराजी ने उनसे पूछा कि, आलिया और उनके बच्चे का स्वास्थ्य कैसा है, तब उन्होंने कहा, “ठीक है…बिल्कुल ठीक।” पर जब पैप्स ने बच्चे के नाम के नाम के बारे में पुछा, तो उन्होंने कहा कि, “अभी नहीं।” अभी कुछ सोचा नही है। वहीं आलिया की बेबी गर्ल की खबर सामने आने के बाद के बाद ना सिर्फ फैंस ने बल्कि बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाईयां दी।

इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर और आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ और संदीप वांगा की क्राइम ड्रामा एनिमल में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने अभी कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की क्योंकि वो अपनी बेबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर, आलिया भट्ट, रोमांटिक कॉमेडी ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वो ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ भी दिखाई देंगी और  फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ पर्दे पर नजर आएंगी।

 

ये भी पढ़े: आखिर क्यों गुरु नानक जी ने लंगर प्रथा की शुरुआत की थी? पंजाब में होता सबसे बड़ा लंगर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular