Tuesday, July 9, 2024
Homeबॉलीवुडअनुष्का शर्मा मना रही आज अपना 33वां बर्थडे, इन फिल्मों से की...

इंडिया न्यूज़, मुंबई 

अनुष्का शर्मा मना रही आज अपना 33वां बर्थडे : बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पर खूब धमाल मचाया इस फिल्म से ही अनुष्का ने खूब तारीफ बटोरी।

इसके बाद आई ‘बैंड बाजा बारात’ जिसमें उनके अपोजिट थे रणवीर सिंह। इस फिल्म में अनुष्का ने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी जबरदस्त हिट रही थी, लेकिन दोनों ही फिल्मों की सफलता के बाद भी अनुष्का को एक बात का मलाल खूब रहा।

फिल्मफेयर अवॉर्ड न मिलने पर खूब रोईं अनुष्का शर्मा

 बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज है 33वां बर्थडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज है 33वां बर्थडे

अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में ये रिवील किया था कि वो अपनी पहली फिल्म की सफलता से काफी खुश थीं और उन्हें अपेक्षा थी कि इसके लिए उन्हें अवॉर्ड जरूर मिलेगा। उन्हे उस वक्त फिल्मफेयर की बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट भी किया था।

वो उत्साहित थीं अवॉर्ड लेने के लिए लेकिन अवॉर्ड असिन को मिला और ये वो बर्दाश्त नहीं कर सकीं। वो घर जाकर खूब रोई थीं। हालांकि इंटरव्यू में उन्होंने ये भी माना कि उस वक्त वो इतनी समझदार नहीं थीं। उन्हें लगा था कि असिन साउथ में काम कर चुकी हैं और अवॉर्ड भी ले चुकी हैं लिहाजा उन्हें ये अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अवॉर्ड शो मे अमिताभ बच्चन ने की अनुष्का की खूब तारीफ

वहीं इसी अवॉर्ड शो मे जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें उनके नाम से पुकारा तो वो हैरान रह गई थीं। उस वक्त अमिताभ ने अनुष्का की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि काफी समय के बाद ऐसा टैलेंट देखने को मिला है। बस ये बात सुनकर अनुष्का की मायूसी कहीं गायब हो गई। उसी वक्त असिन अपना अवॉर्ड लेकर वहीं से गुजरी थीं लेकिन अनुष्का को जो तारीफ अमिताभ बच्चन से मिली उसे सुनकर उन्हें लगा कि उनका अवॉर्ड उन्हें मिल चुका है।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का मिला खिताब

हैरानी की बात ये है कि अनुष्का ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अब जल्द ही वो दूसरी पारी का आगाज भी करने जा रही हैं लेकिन आज तक अनुष्का को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिला है। ‘जब तक हैं जान’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब जरूर मिल चुका है।

ये भी पढ़े : राजधानी का कोरोना संक्रमण दर 5% के पार, रोजाना मौत का आंकड़ा 2 पर बना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
Mohit Saini
Mohit Sainihttps://indianews.in/author/mohit-saini/
??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.
RELATED ARTICLES

Most Popular