Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडArmaan Malik: यूट्यूबर अरमान एक महिला की फोटो को लेकर हुए ट्रोल,...

Armaan Malik:

Armaan Malik: अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते है। इन दिनों पायल और कृतिका दोनों ही मां बनने वाली है। इस खबर ने चारों तरफ खबरों का बाजार गर्म कर दिया है। दरअसल एक कंटेंट क्रिएटर होने के नाते अरमान के सोशल मीडिया हैंडल पर लगभग 1.5 मिलियन से अधिक फैंस हैं और उनका स्टारडम लगातार बढ़ रहा है।

आपको बता दे एक बार फिर यूट्यूबर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है क्योंकि उन्होंने एक महिला के साथ कुछ क्लोज फोटोज शेयर की हैं, जिसने फैंस को उत्सुक कर दिया कि क्या वह उनके साथ भी डेटिंग कर रहे हैं।

आखिर कौन है वह तीसरी महिला 

आपको बता दे अरमान मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर 22 दिसंबर 2022 को एक महिला के साथ कई तस्वीरों शेयर की है। तस्वीरों में अरमान को एक सफेद बॉम्बर जैकेट में चमकीले हरे और नीले रंग के पॉप के साथ देखा गया, जिसे उन्होंने ब्लू डेनिम जींस के साथ पेयर किया था। जानकारी के लिए बता दे ये महिला तान्या चौहान हैं, जो पेशे से एक कलाकार हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरा जीवन मेरे नियम।”

यूट्यूबर अरमान को किया गया ट्रोल 

हर पोस्ट की तरह अरमान की इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है। नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इसके लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जबकि एक यूजर ने लिखा, “तू भी आजा तेरी कमी थी इसकी जिंदगी में।” एक अन्य ने कमेंट किया, “छी यार अब कितना गिरोगे आपको देख के आपके फैन्स अब गंदा बोलने लगे। बस करो अब।” इस बीच, एक अन्य यूजर ने लिखा, “अरमान सर ये वाली पत्नी को गर्भवती नहीं किया?” यहां देखें अन्य यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

 

ये भी पढ़े: अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ हनीमून पर बेबी के साथ आईं नजर, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular