Asha Parekh On Besharam Rang Controversy:
Asha Parekh On Besharam Rang Controversy: शाहरुख खान और दीपिका की आने वाली फिल्म पठान के गाना बेशर्म रंग पर जमकर विवाद हो रहा है। इस गाने पर कई लोग अपनी आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। आपको बता दे इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिससे नाराज लोग ‘पठान’ को बॉयकॉट और बैन करने की मांग कर रहे हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दे अब इस पर दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने भी अपना रिएक्शन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पहले बिकिनी को लेकर हंगामा नहीं होता था, लेकिन अब बिकिनी के रंग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि आज लोगों की सोच छोटी हो गई है।
आपको बता दे एक इंटरव्यू के दौरान आशा पारेख ने कहा, ‘फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगों को एंटरटेन करना है। एक्ट्रेस ने क्या पहना है इससे कोई लेना-देना नहीं है। वैसे भी बॉलीवुड इंडस्ट्री मर रही हैं क्योंकि फिल्में नहीं चल रही हैं। इसके साथ उन्होनें कहा कि पहले से ही स्थिति खराब है और उस पर बैन और बॉयकॉट ट्रेंड से नुकसान होता है। इंडस्ट्री ही खत्म हो जाएगी
आशा पारेख ने इस पर चिंता जाहिर की कि लोग मूवी देखने के लिए थिएटर्स का रुख नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म लगातार फ्लॉप होती रही, तो दूसरी फिल्में कैसे बनेंगी?
आपको बता दे आशा पारेख ने बताया कि उनके जमाने में इस समय में बिकिनी को लेकर बवाल नहीं होता था, लेकिन अब बिकिनी के ऑरेंज कलर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आज को समय में लोगों का दिमाग कम होता जा रहा है। लोगों की सोच छोटी हो रही है जो कि गलत है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड हमेशा से सॉफ्ट टागरेट रहा है।
ये भी पढ़े: अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ हनीमून पर बेबी के साथ आईं नजर, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…