Monday, July 15, 2024
HomeबॉलीवुडBawaal Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में 'बवाल' देगी दस्तक, रिलीज डेट...

Bawaal Release Date:

Bawaal Release Date: नए साल में एक के बाद एक करके कई फिल्मों ने दस्तक दी है। इसी में वरुण धवन और जानवी कपूर की फिल्म बवाल सिनेमाघर में धमाल मचाने वाली है। आपको बता दे फिल्म मेकर ने अपनी फिल्म की डेट अनाउंसमेंट कर दी है। दरअसल मेकर्स ने ट्वीट कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है।

इस दिन रिलीज होगी ‘बवाल’

आपको बता दे साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी की जोड़ी एक बार फिर ‘बवाल’ के साथ नजर आने वाली है। दरअसल इनकी अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। इसको लेकर मेकर्स ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा है, “राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ‘बवाल’ के साथ वापस आ गए हैं। 6 अक्टूबर 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में उनकी एपिक क्रिएकशन देखें! स्टारिंग वरुण धवन और जाह्नवी कपूर।”

देखिए ‘बवाल’ में वरुण और जाह्नवी की जोड़ी 

आपको बता दें कि बवाल रोमांटिक पीरियड एक्शन-ड्रामा से भरपूर फिल्म है। इसमें जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की दरदार जोड़ी नजर आएगी। जानकारी के लिए बता दे पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होनी थी, पर वीएफएक्स मुद्दों की वजह रिलीज डेट को टाल दिया गया था। दरअसल यह फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।

कैसी है ‘बवाल’ की स्टोरी 

आपको बता दे ‘बवाल’ एक लव स्टोरी बताई जा रही है। ये फिल्म अप्रैल में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में फ्लोर पर चली गई थी। इस फिल्म की शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ के साथ-साथ भारत में भी हुई थी। इस फिल्म के क्रू में 700 से ज्यादा लोग शामिल थे।

 

ये भी पढ़े: कैलाश गहलोत पेश कर रहे नया बजट, 78,800 करोड़ रुपए से चमकेगा दिल्ली

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular