होम / Besharam Rang Song: दीपिका का बिकिनी लुक बना विवादों का कारण, गाने में भगवा रंग को लेकर बवाल

Besharam Rang Song: दीपिका का बिकिनी लुक बना विवादों का कारण, गाने में भगवा रंग को लेकर बवाल

• LAST UPDATED : December 14, 2022

Besharam Rang Song:

Besharam Rang Song: काफी समय के बाद शाहरुख खान फिल्मों की दुनिया में वापस आए है, और शाहरुख खान के फैंस उनकी कमबैक फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। इन सबके बीच फिल्म के मेकर्स ने अभी हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज किया था। जिसमें शाहरुख के सिक्स पैक एब्स और दीपिका के बिकनी लुक्स के साथ दर्शकों यह गाना परोसा गया है। आपको बता दे हमेशा फिल्मों के रिलीज होने से पहले किसी न किसी विवाद में घिरने वाली दीपिका एक बार फिर अपने इन बिकनी लुक्स की वजह से मुसीबत में आ पड़ी हैं। दरअसल इस बार दीपिका के बिकिनी लुक का भगवा इसकी रंग वजह बना है।

आपको बता दे फिल्म पठान का पहला गाना लगातार विवादों से नाता जोड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट पठान की मांग उठ रही है। जी हां अभी से ही इस फिल्म को बैन करने की धमकी दी जा रही हैं। दरअसल फिल्म के रिलीज हुए गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण एक लुक में भगवा रंग की बिकनी पहने शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आई हैं। जिसके बाद इसे मुद्दा बना कर उनकी फिल्म और उनको ट्रोल किया जा रहा है।

नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा

आपको बता दे मध्य प्रदेश के मंत्री ने फिल्म पठान के मेकर्स को चेतावनी दी है कि दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को तुरंत बदला नहीं गया तो यह मेकर्स के लिए अच्छा नहीं होगा और न ही इस फिल्म को वो बड़े पर्दे पर रिलीज होने नहीं देंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा- जिस तरह से पठान में दीपिका ने भगवा रंग का मजाक उड़ाया है वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसे बेशर्म रंग का नाम दिया गया है। कहीं ना कहीं बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ जाने की कोशिश कर रहा है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox