Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडBig B's Birthday: अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन, देर रात बिग बी...

Big B’s Birthday:

Big B’s Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का आज 80 वां जन्मदिन है। आज वह 80 साल के हो चुके हैं। आपको बता दे 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होता है। इसी के साथ बता दे कि बच्चन की देशभर के अलावा विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इन सबके बीच महानायक को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए कल सोमवार देर रात उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ा। अमिताभ ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और आधी रात को अपने आवास से बाहर निकलकर उन्हें सरप्राइज दे दिया।

फैंस को अमिताभ बच्चन ने दिया सरप्राइज 

अमिताभ बच्चन का अपने बर्थडे पर फैंस से मिलने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सदी के महानायक के जन्मदिन के मौके पर उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, और इस दौरान सभी अपने चहेते स्टार को बधाई देना चाहते थे।

आपको बता दे अमिताभ रात को ही अपने आवास ‘जलसा’ से बाहर निकले, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा थे। उन्होंने सभी का अभिवादन भी किया और फिर घर चले गए। वहीं आपको बता दे जलसा’ का गेट बंद होने के बाद एक प्रशंसक गेट के बाहर ही दंडवत प्रणाम करते हुए दिखा।

बेटी श्वेता भी हुईं कैमरे में कैद

आपको बता दे जब अमिताभ फैंस से मिलने‌ के लिए बाहर आए थे तो उनके साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी दिखाई दीं थी। दरअसल वह भी इतनी रात को अपने पापा को बर्थडे विश करने आए फैंस की‌ भीड़ को देखकर हैरत में थीं। इस मौके पर अमिताभ और श्वेता के अलावा बिग बी की नातिन नव्या नवेली भी‌ दिखाई दीं।

 

ये भी पढ़े: आज होगा नेता जी का अंतिम संस्कार, कई बड़े राजनेता होंगे शामिल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular