Categories: बॉलीवुड

Bigg Boss 16: आपस में भिड़े साजिद और प्रियंका चाहर, कैप्टेंसी टास्क को लेकर हुआ बवाल

Bigg Boss 16:

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। इसके हालिया कुछ एपिसोड काफी चर्चा में बने हुए है। दरअसल वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट की अच्छे से क्लास लगाई। जिसके बाद अब घर में कैप्टेंसी को लेकर बवाल खड़ा होने वाला है। बता दे कि जिसमें साजिद खान प्रियंका चाहर चौधरी को उन्हीं के स्टाइल में मजा चखाते नजर आएंगे।

आपको बता दे कि ‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान कैप्टन हैं। लेकिन कैप्टेंसी बदलने के लिए कई बार प्रयास तो किए गए, पर लोग फेल हो गए। जिसके बाद अब एक बार फिर कैप्टेंसी को लेकर घरवालों के बीच जंग छिड़ेगी। आपको बता दे कलर्स चैनल ने इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

साजिद की मंडली को वश में करेंगे कंटेस्टेंट्स

इस वीडियो में साजिद खान की मंडली में से तीन कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे और अब्दू रोजिक को बाकी कंटेस्टेंट के वश में रहना था। दरअसल एक्टिविटी रूम में एक खोपड़ी थी, जहां एक के बाद एक कंटेस्टेंट जाकर शिव, निमृत और अब्दू में से किसी एक को वश में करेंगे और उनसे मनचाहा काम करवाएंगे। अगर वे ऐसे नहीं करते हैं तो वे गेम हार जाएंगे।

कंटेस्टेंट ने साजिद की मंडली को दिया अजीब टास्क

आपको बता दे पहले प्रियंका चाहर, निमृत को ऑर्डर देती हैं कि उन्हें पुश अप करना है। निमृत पुशअप करती हैं, लेकिन प्रियंका कहती हैं कि ये गलत है। फिर अर्चना गौतम शिव को एक कटोरी नमक खाने के लिए कहती हैं। साजिद इस टास्क को भी बर्खास्त कर देते हैं। फिर अंकित गुप्ता आते हैं। वह अब्दू को दो टास्क देते हैं। पहला टास्क तो अब्दू पूरा कर देते हैं, पर दूसरे टास्क में अब्दू को 5 मिनट में दो लीटर पानी पीना होता है, जिसे साजिद बर्खास्त कर देते हैं।

आपस में भिड़े प्रियंका-साजिद के बीच

आपको बता दे प्रियंका आवाज उठाती हैं और कहती हैं कि, जब आप ही टास्क दे रहे हैं तो अंकित खोपड़ी में क्यों बैठा है। इस पर साजिद खान चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं कि, वह संचालक हैं। वह अनफेयर हैं। यहां तक कि, साजिद खुद को चीटर भी बुलाते हैं। साजिद को ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, उनकी आवाज भी बुलंद है। वह भी चिल्ला सकते हैं। वह प्रियंका को ताने मार रहे थे। बता दें कि, बीते एपिसोड में प्रियंका को हर बात का मुद्दा बनाकर तेज-तेज चिल्लाने को लेकर फटकार लगाई गई थी।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में जारी डेंगू का कहर, एक हफ्ते में सामने आए 283 केस

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago