Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडBigg Boss 16: प्रियंका चौधरी पर भड़के शिव ठाकरे, कहा- 'सिद्धार्थ शुक्ला...

Bigg Boss 16:

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इस शो के फिनाले में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। इस समय सभी कंटेस्टेंट शो को जीतने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच शिव ठाकरे और टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जमकर बहस हुई। जिसमें शिव टाकरे ने प्रियंका चौधरी को बिग बॉस फेम दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी न करने की हिदायत तक दे दी।

‘मैं सोलो खेलती हूं’-प्रियंका

आपको बता दे हाल ही के एपिसोड में शिव और प्रियंका के बीच में जमकर विवाद पाया गाया था। दरअसल यहां शिव ने एक्ट्रेस को BB 13 विनर एक्टर सिद्धार्थ की तरह काम नहीं करने के लिए कहा था। आपको बता दे यह सब नॉमिनेशन टास्क के दौरान हुआ जब प्रियंका ने बताया कि, कैसे मंडली हमेशा उन्हें निशाना बनाती है, यही वजह है कि वह सोलो खेलती हैं। इसके बाद नाराज शिव ठाकरे को अपना निशाना बनाया।

सिद्धार्थ के फैंस ने दिए ये रिएक्शन

आपको बता दे शिव की इस बात पर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए है। एक तरफ यूजर्स ने शिव की तारीफ की तो दूसरी ओर कुछ लोग शिव ठाकरे पर नाराज दिखे।

आपको बता दे, रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जबकि वर्तमान में शिव, टीना, शालिन और प्रियंका डेंजर जोन में हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस हफ्ते सलमान खान की जगह फराह खान ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड होस्ट करने के लिए शो में वापसी करेंगी।

 

ये भी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर नेपाल के पीएम ने भारत को दी शुभकामनाएं, पीएम को भेजा संदेश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular