होम / Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक पर बरसी ये टीवी एक्ट्रेस, ट्वीट कर जाहिर की अपनी नाराजगी

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक पर बरसी ये टीवी एक्ट्रेस, ट्वीट कर जाहिर की अपनी नाराजगी

• LAST UPDATED : November 22, 2022

Bigg Boss 16:

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक शो ‘बिग बॉस 16’ के ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो हर किसी के फेवरेट हैं। बता दे तजाकिस्तानी सिंगर होने के बाद भी उन्हें देश की जनता से बेहद प्यार मिल रहा है। लोगों को उनका गेम भी खुब पसंद आ रहा है। यहां तक कि सेलिब्रिटीज भी उनके फैन लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। हालांकि, हालिया एपिसोड में अब्दू रोजिक के बिहेवियर से एक टीवी एक्ट्रेस काफी नाराज हैं। इसलिए उन्होंने एक ट्वीट कर बिग बॉस मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की है।

आपको बता दे ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका की भूमिका निभाकर फेमस हुईं उर्वशी ढोलकिया हर मुद्दे पर बेझिझक अपनी राय रखती हैं। एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 6’ की विनर भी रह चुकी हैं। ऐसे में वह हमेशा बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के गेम पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में, उन्होंने अब्दू रोजिक के गेम पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

आपको बता दे उर्वशी ढोलकिया ने ट्विटर पर अब्दू रोजिक के गेम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बॉस मेकर्स को  पक्षपाती बताया है। दरअसल उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “अब्दू लगातार टास्क करने से मना कर रहा था और सारा गेम अंकित पर पलट गया, क्योंकि उन्होंने गेम क्विट कर दिया। कैसे? बिग बॉस क्या आप ठीक नहीं हो?? प्लीज खुद की जांच कीजिए! क्या बकवास है।” इसके साथ उन्होंने कलर्स को टैग भी किया है।

 

ये भी पढ़े: बूंद-बूंद डीजल को तरसेगी पूरी दुनिया, जानें क्या है इसकी वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox