Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडBipasha Basu Pregnancy: करण ने अपने आने वाले बच्चे के लिए गाया...

Bipasha Basu Pregnancy: 

Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत जल्द मम्मी पापा बनने वाले है और बहुत जल्द इनके घर किलकारी गूंजने वाली है। दोनों ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट करा कर फैंस के साथ इस न्यूज को शेयर किया था। आपको बता दे कि दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।

करण सिंह ने बच्चे के लिए गाया गाना 

हाल ही में बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें डैडी करण सिंह ग्रोवर अपने बच्चे को जो कि अभी मां बिपाशा के पेट में है बड़े प्यार से गाना गा रहे हैं। वीडियो में करण सिंह का क्लोज शॉट लगा हुआ है। जो बेबी बंप को किस करते हुए गाना गा रहे हैं।

पोस्ट पर फैंस ने लुटाया प्यार

बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ओह मिस्टर विल बी डैड कितने प्यारे हैं’, तो दूसरे ने लिखा, ‘कितना खूबसूरत है ये, आपको बहुत शुभकामनाएं।’ वहीं, एक अन्य ने कहा, ‘नजर न लगे’, तो दूसरे ने कहा, ‘खुशी के आंसू छलक रहे हैं।’ इनके अलावा ज्यादातर फैंस हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

बिपाशा और करण का बेबी

पिछले हफ्ते इंस्टा पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने दूसरी बार एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की थी। उन्होंने मैटरनिटी शूट के साथ एक लंबा नोट भी शेयर किया था। ‘एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई लाइट हमारी लाइफ के प्रिज्म में ऐड होने जा रही है। इसके आने से हम और पूरे होने वाले हैं। हमने अपनी लाइफ अकेले शुरू की और फिर एक दूसर से मिले। दो लोगों के लिए ये प्यार बहुत ज्यादा था तो ऐसे में हमने इसे किसी के साथ साझा करने का सोचा फिर हम दो से तीन हुए। हमारे प्यार से फिर एक और बेबी क्रिएट होने जा रहा है।’

 

ये भी पढ़े: भारत ब्रांड के तहत अब मिलेंगे सभी उर्वरक, उर्वरक कंपनियां हुई नाखुश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular