Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडBollywood Fiction Movies: साइंस फिक्शन पर बनी कुछ बॉलीवुड फिल्में, एक बार...

Bollywood Fiction Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्में बन रहीं हैं, जो दर्शकों को हर रोज एंटरटेनमेंट कर रहे है और इन फिल्मों में कुछ कंटेंट ऐसे हैं, जो आज भी लोगों को पसंद है। दरअसल हम बात कर रहे है साइंस फिक्शन फिल्मों कि जिन्होंने आज तक लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसे साइंस फिक्शन फिल्में हैं, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी पर अपना जलवा बिखेर रहे है।

कोई मिल गया

‘कोई मिल गया’ साल 2003 में रिलीज हुए फिल्म भारत की सबसे सफल साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया गया था। यह वो फिल्म थी, जिसने ऋतिक रोशन के करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचाया था और खुद इस फिल्म को बहुत सफलता मिली थी। इसे एक बेहतरीन साइंस फिक्शन माना जाता है, जिसमें अंतरिक्ष से आया एक एलियन धरती वासियों का दोस्त बन जाता है।

मिस्टर इंडिया

‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्म वाकई हिंदी सिनेमा में दोबारा बनना मुश्किल है। इस फिल्म के हीरो तो हीरो विलेन तक आइकॉनिक बनकर रह गए। यह बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्म थी। जिसमें अनिल कपूर के हाथ एक जादुई घड़ी लग जाती है और वह गायब हो जाते हैं। फिल्म में मोगैम्बो का रोल करने वाले अमरीश पुरी का डायलॉग ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ आज तक बोला जाता है।

कृष 3

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म कृष 3 बॉलीवुड की एक बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्मों में से है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ‘कृष 3’ एक वायरस पर आधारित फिल्म है। फिल्म के विलेन का जन्म भी एक साइंस एक्सपेरिमेंट से हुआ था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है।

रा वन
साल 2011 में रिलीज हुई साई-फाई फिल्म ‘रा वन’ भी इस लिस्ट में शुमार है। शाहरुख खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल की अदाकारी से सजी इस फिल्म में कंप्यूटर गेमिंग से जीवित हुए रोबोट का खौफ दिखाया गया है। यह फिल्म फैन्स को काफी पसंद भी आई थी। ‘रा वन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकती है।

एक्शन रिप्ले

एक्शन रिप्ले साल 2010 में रिलीज हुई एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। इसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में दिखाई दिए, वहीं सहायक भूमिका में आदित्य रॉय कपूर, नेहा धूपिया, ओम पूरी, किरण खेर, यादव नजर आए थे। फिल्म की कहानी बैक टू द फ्यूचर पर आधारित थी।

 

ये भी पढ़ें: अपना इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल अब 3 रुपये यूनिट पर करें चार्ज, ये ऐप देगी पूरी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular