Tuesday, July 9, 2024
HomeबॉलीवुडCID के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया...

CID के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

India News ( इंडिया न्यूज ) CID: टीवी के लोकप्रीय शो CID में इंस्पेक्टर का रोल करने वाले एक्टर दिनेश फडनिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कल यानी 1 दिसंबर की रात उन्हें हर्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें जल्दी से मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ल्किन अब मिली जानकारी के मुताबिक अब वो पहले से बहतर स्थिति में हैं।

CID में किया है इंस्पेक्टर का रोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीआईडी में उनके रोल को काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने फ्रेडरिक्स बनकर कई सालों तक लोगों का दिल जीता और लोगों के बीच खुद की खूब पहचान बनाई। उनके लहजे के साथ उनका कॉमिक अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता था। बता दें कि वह लंबे समय से पर्दे से दूर भी चल रहे थे। इसी बीच उनके फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

अस्पताल में CID टीम भी एक्टर से मिलने आई

रिपोर्ट के मुताबिक जब एक्टर के हर्ट अटैक की खबर पूरी CID टीम को मालूम चली तो शो के कई कलाकार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अब सबसे ज्यादा राहत की बात यह है कि वह पहले से सही हैं और उनके हालत में सुधार है।

also read : Pak से लौटी अंजू ने अपने बच्चों को लेकर जो कहा वो पढ़कर हैरान रह जाएंगे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular