Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडDipika Kakar Pregnancy: पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं शोएब-दीपिका? फैमिली मेंबर्स...
Dipika Kakar Pregnancy:

Dipika Kakar Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम  की लव स्टोरी हमेशा से ही लोगों का दिल जीतती आई है। शादी के बाद से दोनों कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसीलिए ही वे लाखों लोगों के फेवरेट कपल है। कपल की जब से शादी हुई है तब से उनके फैंस उन्हें माता-पिता बनता देखना चाहते हैं लेकिन अब लगता है कि उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

क्या मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़?

कपल की खबरों पर अगर जोरों डाला जाए तो कपल पहली बार माता-पिता बनने वाला है। बता दें कि इनकी शादी को 4 हो गए हैं जिसके बाद अब उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। हालांकि, कपल ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके फैमिली मेंबर्स के द्वारा शेयर किए गए व्लॉग्स से हिंट दिया गया है कि शायद दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

दीपिका को हो रही फूड क्रेविंग्स 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और शोएब के यूट्यूब चैनल पर ऐसे कई व्लॉग्स हैं, जो ये हिंट दे रहे हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। चाहे वह दीपिका की फूड क्रेविंग्स हो या बार-बार तबीयत नासाज होना हो या फिर लूज कपड़े पहनकर दीपिका का बेबी बंप छुपाकर रखने की कोशिश। इन सब खबरों से ये कयास लगाया जा रह है कि, वे दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: फिर बढ़ा डेंगू का खतरा, इस माह सामने आए इतने मामले

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular