होम / फिल्म ‘भीड़’ की असफलता के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा ने साझा किए अपना अनुभव 

फिल्म ‘भीड़’ की असफलता के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा ने साझा किए अपना अनुभव 

• LAST UPDATED : March 29, 2023

Director Anubhav Sinha shares his experience on ‘Bheed’: अनुभव सिन्हा की द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भीड़’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित, फिल्म उन प्रवासी श्रमिकों की वास्तविक कहानी को बयां करती है, जिन्हें 2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान शहरों से अपने गांव वापस जाने के लिए ऐसे चुनौतियों से गुजरना पड़ा जिसे वह भूलकर भी नहीं भुला सकते। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इस संबंध में निर्देशक अनुभव ने कहा कि वह इस बात से असमंजस में हैं कि ऑनलाइन लोगों ने काफी पॉजिटिव प्रतियाएं दी लेकिन यह देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों में तब्दील नहीं हुआ। 

 

उनकी फिल्म का यह सबसे विचित्र परिणाम था: अनुभव सिन्हा

समीक्षक भारद्वाज रंगन के साथ फिल्म पर चर्चा करते हुए, अनुभव ने खुलासा किया कि यह उनकी फिल्म का सबसे विचित्र परिणाम था जिसे उन्होंने अनुभव किया। उन्होंने कहा, “कभी-कभी आप एक ऐसी फिल्म बनाते हैं जिसे दर्शकों के द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है। आपको लगता है कि, यह एक अच्छी फिल्म थी,बावजूद इससे लोग नहीं जुड़े। समय के साथ आप इसके काफी कुछ सीखते हैं जो आने वाले समय में आपको एक बेहतर परिणाम की ओर ले जाता है।

 

अंत में उन्होंने अपने अनुभव को बयां करते हुए कहा कि, इस फिल्म को ऑनलाइन( व्हाट्सएप, फेसबुक पर) इतना प्यार, प्रशंसा और सम्मान मिला, इसके अलावे मैंने जितनी भी समीक्षाएं पढ़ी ज्यादातर जगहों पर सकारात्मक प्रतिक्रिआएं मिली। बावजूद सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे। यह थोड़ा विचित्र है। लग रहा है मैं आधा खुश और आधा साज़िश कर रहा हूं।

 

उल्लेखनीय है कि, 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘भीड’ को ब्लैक एंड व्हाइट में फिल्माया गया है। अनुभव, सौम्या तिवारी और सोनाली जैन द्वारा लिखित, इसमें राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर और दीया मिर्जा सहित अन्य कलाकार हैं। हिंदी फिल्म को समीक्षकों से भी कई सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। फिल्म को अबतक बॉक्स ऑफिस पर मिले-जुले परिणाम मिले हैं।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox