Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडHansika Motwani Marriage: गर्ल गैंग के साथ Bachelor Party एंजॉय करती दिखी...
Hansika Motwani Marriage:

Hansika Motwani Marriage: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं वह राजस्थान के जयपुर में मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में अपने बॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया के साथ शादी रचाएंगी। फिलहाल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बैचलरेट पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है।

बैचलरेट पार्टी का वीडियो जारी

इस मजेदार वीडियो में आप हंसिका को सफेद रेशमी लहंगे में देखेंगे, जिस पर ‘ब्राइड’ लिखा हुआ है। वहीं, उनकी ब्राइड्समेड्स कस्टमाइज्ड ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं। बाद में हंसिका सफेद सीक्विन वाली मिनी स्कर्ट और क्रॉप्ड सफेद शर्ट में पार्टी में पहुंचती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने दोस्तो के साथ मस्ती भरे ट्रिप की झलक भी दिखाई है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/p/ClbWek6DpFT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
इस दिन से शुरू होंगी वेडिंग सेरिमनी

बता दें, हंसिका और सोहेल खतुरिया की शादी के फ़ंक्शन 3 दिसंबर से शुरू होंगे जिसमें कपल के फैमिली मेंबर और क्लोज दोस्त ही शामिल होंगे।

OTT पर टेलीकास्ट होगी शादी

सूत्रों से खबर मिली है कि, हंसिका की शादी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर टेलीकास्ट की जाएगी। वहीं हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया राजस्थान से लौटने के बाद मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्री-बजट मीटिंग बहिष्कार, ट्रेड यूनियनों ने मीटिंग को बताया मजाक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular