होम / Himesh Reshammiya Birthday: 45 की उम्र में दूसरी बार बना दूल्हा, पत्नी की सहेली पर आया था दिल

Himesh Reshammiya Birthday: 45 की उम्र में दूसरी बार बना दूल्हा, पत्नी की सहेली पर आया था दिल

• LAST UPDATED : July 23, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज),Himesh Reshammiya: बॉलीवुड के इस मशहूर सिंगर ने 45 साल की उम्र में अपनी पहली पत्नी को छोड़कर उसकी सहेली से शादी कर ली है। बता दें, सिंगर की पहली शादी 22 साल हो गए थे। 

22 की उम्र में तोड़ी पहली शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों के बीच प्यार, शादी और तलाक अब आम बात हो गई है। वहीं आए दिन बॉलीवुड के सितारे अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि आपने ऐसे कई सितारों के बारे में देखा और सुना होगा जिन्होंने दो या तीन-तीन शादी भी की है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सिंगर के बारे में बताने जा रहें हैं जिसने एक नहीं बल्कि दो-दो शादी की है। इस सिंगर ने अपनी पहली शादी 22 की उम्र में तोड़ दी थी।

बतौर एक्टर और सिंगर रह चुकें हैं हिमेश रेशमिया

आपको बता दें कि, इस सिंगर का नाम हिमेश रेशमिया है। हिमेश रेशमिया 51 साल हो चुके हैं। उनका जन्म 23 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में एक ऐसा वक्त था जब हिमेश रेशमिया के गाने को बहुत पसंद किया जाता था। उनकी आवाज और गानों की फैंस दीवानी थी। बॉलीवुड में हिमेश रेशमिया बतौर एक्टर भी काम कर चुके हैं। उनका एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘आपका सुरूर’ से हुआ था। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। हालांकि उनकी फिल्में कुछ खास हिट नहीं रही।

45 में की दुसरी शादी

हिमेश रेशमिया अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों बने रहते हैं। बता दें, सिंगर ने दो शादी की है। हिमेश रेशमिया ने 1995 में पहली शादी की थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ लेकिन उन्होंने 22 साल बाद इपनी पहली पत्नी कोमल से तलाक ले लिया था। ये तलाक 2017 में हुआ था। हालांकि साल 2018 में हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी कर ली थी। उस समय उनकी उम्र 45 थी। वहीं ये बात भी सामने आई थी कि कोमल और सोनिया एक समय पर दोस्त हुआ करते थे। पहली पत्नी कोमल के जरिए ही हिमेश की सोनिया से मिले थे।

Also Read: Lens Infection: आंखों के लिए कितना खतरानाक है रंगीन कॉन्टैक्ट लेंस ?

Also Read: Aatishi Marlena Defamation News: ‘आतिशी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, बीजेपी नेता ने मानहानि का केस किया था’

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox