Monday, July 8, 2024
HomeबॉलीवुडKL Rahul–Athiya Shetty: 2023 में राहुल संग शादी रचाएंगी अथिया शेट्टी, खंडाला...

KL Rahul–Athiya Shetty: टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों ने बने हुए हैं। केएल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी से बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। इसी बीच अब दोनों की शादी की डेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि राहुल और अथिया जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये तारीख 21 से 23 जनवरी के बीच हो सकती है।

खंडाला होम जहान में होगी शादी

पिंकविला के रिपार्ट्स मुताबिक, केएल राहुल से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि इस कपल की शादी के कार्ड्स इस महीने के अंत तक भेजे जाएंगे। कपल 21 से 23 जनवरी के बीच शादी में रहने के लिए इन्विटेशन भेजेंगे। ऐसे में शादी बहुत नजदीक है और इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अथिया शेट्टी की टीम से भी कॉन्टेक्ट किया गया था लेकिन उन्होंने इस पर कोई कमेंट करने से मना कर दिया था। जानकारी दे दें कि इन दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला होम जहान होने वाली है।

शादी को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा-

बता दें कि केएल राहुल और अथिया की शादी को लेकर कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया था कि ‘उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हमें इस बात का पता चल जाएगा कि शादी कब और कहां होगी। सही समय आने पर सभी को पता लग जाएगा। दोनों के शेड्यूल को देखते हुए इस बात का फैसला किया जाएगा। हम जल्द ही तारीखों पर सोचेंगे।‘

ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल से पहले फीफा ने रेफरी Mateu Lahoz को किया बाहर, मेसी से हुआ था विवाद

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular