Monday, July 8, 2024
HomeबॉलीवुडKL Rahul Wedding: मुंबई में केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने लिए...

KL Rahul Wedding:

KL Rahul Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बहुत ही साधारण तरीके से एक-दुसरें का हाथ थाम लिया है। बता दे दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दरअसल इन दोनों ने मुंबई में बेहद साधारण तरीके से सात फेरे लिए है। आपको बता दे राहुल और अथिया की शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए है। कुछ दिन बाद ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें करीब 3000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

हनीमून पर नहीं जाएंगा ये जोड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, मेंटॉर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने शिरकत की है। वहीं न्यूजीलैंड सीरीज की वजह से रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटर्स शादी में शामिल नहीं हो सके है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी हनीमून पर नहीं जाएंगे। ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामने आई है। दरअसल, दोनों का शेड्यूल अभी काफी पैक्ड है, ऐसे में दोनों शादी के बाद अपने-अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।

 

ये भी पढ़े: अंजलि के परिवार ने केजरीवाल पर लगाया गंभीर आरोप, ‘अपने वादों को नहीं निभाया’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular