Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडKL Rahul Wedding: तीन दिन बाद है केएल राहुल और अथिया शेट्टी...

KL Rahul Wedding:

KL Rahul Wedding: क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी में अब सिर्फ तीन दिन ही बचे है। ये स्टार कपल 23 जनवरी को खंडाला स्थित जश्न बंगला में शादी करेगा। आपको बता दे सुनील शेट्टी ने पहले ही ये बता दिया था कि उनकी बेटी की शादी में करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसलिए केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का अंदाजा लगा लिया गया है। कुछ लोगों का मानना है कि शाहरूख खान, विराट कोहली और सलमान खान जैसी हस्तियां शादी में शामिल हो सकती हैं।

ये हस्तियां हो सकती हैं शामिल

आपको बता दे सुनील शेट्टी की तरफ अभी किसी मेहमानों की पुष्टि नहीं की गई हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में सलमान, शाहरूख और विराट में कोई एक हस्ती जरूर शामिल होगी। वहीं दूसरी ओर राहुल और अथिया की शादी की तैयारियां जोरों पर है। सुनील शेट्टी के करीबी लोगों का खंडाला आना-जाना शुरू हो गया है। शादी की रश्म 21 जनवरी से शुरू होगी। इसी दिन लेडीज नाइट संगीत सेरेमनी होगी। सुनील और माना ने मेहमानों के लिए शानदार इंतजाम किए हैं।

साधारण शादी चाहते हैं राहुल-अथिया

आपको बता दे सुनील शेट्टी और माना इस शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। जश्न बंगला के सामने 8 बेडरूम के अलावा बड़ा मैदान है। यहीं पर शादी के दौरान बाहरी उत्सव होने की संभावना है। स्विमिंग पूल के पास एक क्विंट कॉर्नर है जो महिलाओं के लिए उपयुक्त जगह है और 21 जनवरी को लेडीज संगीत सेरेमनी यहीं पर होगी। राहुल और अथिया की शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। एक्टर सुनील शेट्टी ने पुष्टि की है कि उनकी बेटी और केएल राहुल बहुत की साधारण तरीके से शादी करना चाहते थे।

 

ये भी पढ़े: कुछ ही सेकेंड में ऐसे सेव करें इंस्टाग्राम रील, जानिए इसका प्रोसेस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular