होम / Krishna G Rao: कृष्णा जी राव ने 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, फिल्म KGF में किया था अहम रोल अदा

Krishna G Rao: कृष्णा जी राव ने 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, फिल्म KGF में किया था अहम रोल अदा

• LAST UPDATED : December 8, 2022

Krishna G Rao: ‘केजीएफ’ फेम कृष्णा जी राव का निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि कृष्णा जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बेंगलुरु के सीता सर्कल के पास विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वह वहां से ठीक होकर घर नहीं आ सके।

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार थे कृष्णा जी

जानकारी के मुताबिक कृष्णा जी राव खराब तबीयत के चलते आईसीयू में एडमिट में थे। उनकी असली परेशानी का अब तक पता नहीं चल सका है। ऐसा कहा जा रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कई परेशानियां शुरू हो गई थीं। बता दें कि कृष्णा जी राव साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार थे। वो केजीएफ के साथ ही कई बड़ी पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रहे चुके हैं।

फिल्म KGF ने दिलाई पहचान 

जानकारी दे दें कि कृष्णा जी राव ने यश स्टारर फिल्म केजीएफ में अहम रोल अदा किया था। उनके काम को फिल्म में काफी सराहा गया था। फिल्म में कृष्णा ने वही किरदार निभाया था, जिसके चलते रॉकी की पहचान होती है। यश यानी रॉकी भाई के अंदर छिपा इंसान जिस बूढ़े व्यक्ति की वजह से जन्म लेता है वो कृष्णा जी थे। फिल्म में रॉकी भाई इस बुजुर्ग की जान बचाते हैं और कई मजदूरों के दिलों से गुंडों का डर भी भगाते हैं।

रास्ते में हुई थी थकावट महसूस

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा जी राव अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में उन्हें थकावट महसूस होने लगी, जिलके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने एक्टर को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं सके। बता दें कि Hombale Films प्रोडक्शन ने ट्वीट कर एक्टर के निधन की पुष्टि की है।

 ये भी पढ़ें: टॉप-10 में ये फिल्में हैं शामिल, जानें किस-किस ने बनाई इस लिस्ट में जगह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox