KRK Arrest: केआरके एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार, किया था ये विवादित ट्वीट

KRK Arrest: विवादित ट्वीट करने के कारण विवादों में रहने वाले अभिनेता-निर्माता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई में 2020 के एक विवादास्पद ट्वीट मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के अनुसार केआरके को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एयरपोर्ट से ही किया गिरफ्तार

बता दें इस गिरफ्तारी की वजह एक विवादित ट्वीट को बताया जा रहा है। दरअसल केआरके ने एक नामचीन व्यक्ति पर आपत्तिजनक ट्वीट कर किया था, जिसके बाद मलाड पुलिस स्टेशन मे इसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। ये खबर भी है कि पुलिस दो साल से कमाल खान को ढूंढने में लगी थी लेकिन कमाल मुंबई में नही थे। कल जैसे ही कमाल एयरपोर्ट पर उतरे। पुलिस को ये पता चला और एयरपोर्ट से ही उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

केआरके इसलिए हुए गिरफ्तार

केआरके पर यह आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। जिसके चलते उनके खिलाफ युवा सेना के अध्यक्ष राहुल कनाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। अब जब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है तो राहुल खुश हैं। उन्होंने कहा, वह मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट डालता है। भद्दी भाषाओं का उपयोग करता है जो सोसाइटी के लिए एक्सेप्टेबल नहीं है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके एक तगड़ा मैसेज दिया है।

ये भी पढ़ें: CBI को जांच में मेरे लॉकर से नहीं हुआ कुछ हासिल, मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago