होम / Laal Singh Chaddha On OTT: जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है लाल सिंह चड्ढा, जानिए कब होगी रिलीज

Laal Singh Chaddha On OTT: जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है लाल सिंह चड्ढा, जानिए कब होगी रिलीज

• LAST UPDATED : September 5, 2022

Laal Singh Chaddha On OTT:

Laal Singh Chaddha On OTT: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म और एक्टर दोनो ही विरोध के चलते सुर्खियों में थे, तो वहीं रिलीज के बाद अपने खराब प्रदर्शन के कारण फिल्म का भारी नुकसान भी झेलना पड़ा था। भारी विरोध झेल रही इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। ऐसे में उतमी कमाई नहीं पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी।

‘लाल सिंह चड्ढा’ को देखने के लिए लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया ही नहीं। दर्शक मूवी हॉल ना जाकर इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अब गुड न्यूज है। लाल सिंह चड्ढी की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है।

जल्द OTT पर रिलीज होगी फिल्म

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ को सिनेमा रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर लाना चाहते हैं। हालांकि, खराब परफॉर्मेंस के चलते मेकर्स ने इसे जल्द रिलीज करने का फैसला किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब लाल सिंह चड्ढा 20 अक्टूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

लाल सिंह चड्ढा ने ऑडियंस को किया निराश

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की नेटफ्लिक्स पर आई स्ट्रीमिंग डेट कितनी सही है, इस पर अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। मगर इतना जरूर तय है कि फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म को दर्शक मिलना बंद हो गए हैं। आमिर ने इस फिल्म से 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. लगा था ये मूवी बॉलीवुड के लिए वरदान साबित होगी, मगर फिल्म की रिलीज के बाद सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सुपर एक्साइटेड फैंस बुरी तरह निराश हुए हैं।

 

ये भी पढ़े: गृह मंत्री अमित शाह से मिले रोहित शेट्टी, गंभीरता से चल रही गुफ्तगू

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox