होम / लगान के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने लगाई फांसी, अपने स्टूडियो में मृत पाए गए

लगान के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने लगाई फांसी, अपने स्टूडियो में मृत पाए गए

• LAST UPDATED : August 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : हिंदी सिनेमा के जगत के लिए आज का दिन बेहद ही दुखदाई भरा रहा। आज बुधवार सुबह यह बुरी खबर सामने आई कि मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सामने आई जानकरी के मुताबिक, नितिन ने मुंबई से लगभग 80km दूर कर्जत इलाके में बने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वहीं कुछ दिन पहले उनपर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप भी लगाया था।

धोखाधड़ी का भी लगा चुका है आरोप

खबरों के मुताबिक मई में नितिन पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया था। एक एजेंसी ने उन पर 3 महीने तक काम करवाने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था। वहीं बताया गया की यह रकम करीब 51 लाख रुपए की बन चुकी थी। लेकिन नितिन की तरफ से इन सभी आरोपों को गलत ठहराया गया था।

नितिन को मिल चुके हैं चार नेशनल अवॉर्ड

इसके साथ ही बता दें की नितिन ने कई बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। इनमें वह नाम भी शामिल है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता जैसें हम दिल दे चुके सनम, लगान, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो। बता दें की नितिन द्वारा इन फिल्मों के सेट के डिजाइन किए गया था। जैसा की दर्शक जानते ही है की इन फिल्मों में भव्य सेट दिखाए गए थे। वहीं बता दें की नितिन को चार नेशनल अवॉर्ड भी मिला चुके है। उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

अभिनय में भी आजमाया था हाथ

बता दें , नितिन देसाई ने सेट डिजाइन करने के साथ एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया था। नितिन ने दाउद फन ऑन द रन, हेलो जय हिंद और हम सब एक हैं जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग की थी। इसके साथ हीउन्होंने फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। 2011 में आई फिल्म हेलो जय हिंद में नितिन ने एक्टिंग करने के साथ डायरेक्शन भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने मराठी फिल्म भी डायरेक्ट की थीं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox