होम / Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर ने मलाइका के बर्थडे पर अलग अंदाज में अपनी लेडी लव को किया विश

Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर ने मलाइका के बर्थडे पर अलग अंदाज में अपनी लेडी लव को किया विश

• LAST UPDATED : October 23, 2022

Malaika Arora Birthday:

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टबूर को अपना 49 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दे कि 49 साल की मलाइका का नाम बी टाउन की सबसे खूबसूरत और कमाल की डांसर में शुमार हैं। मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर हैप्पी बर्थडे विश मिल रही हैं। इन सबके बीच हिंदी सिनेमा के कलाकार अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अर्जुन कपूर ने किया मलाइका को किया विश

आपको बता दे मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की मिरर सेल्फी टाइप इस फोटो है। जिसमें ये कपल बहुत प्यारे लग रहा हैं। इस तस्वीर के नीचे कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा है कि- ‘यिन टू माय यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, बस तुम हो, हमेशा खुश रहो और मेरी बनकर रहो’। इस तरीके से मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने प्यार लुटाया है। इसके बाद मलाइका और अर्जुन के तमाम फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट किए हैं।

बी टाउन के फेवरेट कपल हैं मलाइका-अर्जुन
आए दिन अपने ग्लैमरस से भरपूर फोटो और वीडियो की वजह मलाइका अरोड़ा लाइमलाइट का हिस्सा बनती हैं, लेकिन ज्यादातर मौके पर मलाइका का नाम अर्जुन कपूर को लेकर सुर्खियां बटोरता है। लंबे समय से ये दोनों कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अगर बात बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल की  की जाए तो उसमें अर्जुन और मलाइका का नाम जरूर शामिल होता है।

 

ये भी पढ़े: मात्र 60 हजार रूपये में मारूति की दे शानदार कार ले, जल्द ले जा सकते आप घर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox