होम / Malaika Arora Pregnancy: मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही भड़के अर्जुन कपूर, इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सुनाया खरी खोटी

Malaika Arora Pregnancy: मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही भड़के अर्जुन कपूर, इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सुनाया खरी खोटी

• LAST UPDATED : November 30, 2022

Malaika Arora Pregnancy:

Malaika Arora Pregnancy: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन सब के बीच अब एक ऐसी खबर सामने आई जिसे पढ़कर हर कोई शॉक्ड रह गया है। आपको बता दे इस समय ये खबर सामने आई कि एक्ट्रेस मलाइका प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इस खबर के आने के थोड़ी देर बाद ही अर्जुन कपूर का रिएक्शन भी सामने आ गया। दरअसल अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो गुस्से में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दे हाल ही में एक न्यूज पॉर्टल पर खबर छापी गई थी, जिसमें यह बताया गया कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है।  इसी के साथ इस खबर में ये भी बताया गया कि जब अक्टूबर में अर्जुन और मलाका लंदन गए थे तो उस समय ही मलाइका ने अपने करीबीयों के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर किया था।

इस खबर में भड़के अर्जुन कपूर

आपको बता दे इस खबर के सामने आने के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर दोनों ही सुर्खियों में आ गए हैं। इसी बीच अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस खबर को बिल्कुल गलत बताते हुए, इस पर भड़के हुए भी नजर आ रहे हैं।

दरअसल अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अर्जन कपूर ने कहा कि,“ये काफी गिरी हुई हरकत है। इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं, हम उसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच्चाई का हिस्सा बन जाती हैं।” अर्जुन ने इसे असंवेदनशील बताया और कहा, “हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत ना करें।”

 

ये भी पढ़े: हुंडई प्रेमियों को लगा जोरदार झटका! कंपनी ने बढ़ा दिए Hyundai Venue के दाम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox