Friday, July 5, 2024
HomeबॉलीवुडManoj Tiwari Become father: मनोज तिवारी के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन,...

Manoj Tiwari Become father:

Manoj Tiwari Become father:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। आपको बता दे एक्टर की पत्नी सुरभि तिवारी ने 12 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।

बेटी को बताया मां सरस्वती का अवतार

आपको बता दे मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से पहली तस्वीर शेयर करते हुए ये खबर दी है जिसमें उन्होंने बेटी के आगमन पर खुशी जताते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा है। एक्टर 51 साल की उम्र में बेटी के पिता बनने पर भावुक नजर आए और लिखा, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है…आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी”

तीसरी बार बने मनोज तिवारी पिता

बता दे मनोज तिवारी दो शादियां हुई हैं। पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी, पर ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों का कुछ समय बाद तलाक हो गया था। इस शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी भी है। जिसका नाम रीति तिवारी है।  पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज तिवारी को फिर से प्यार हुआ। जिसके बाद 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग दूसरी शादी की। दोनों की इस शादी से एक बेटी है, जिसका नाम सान्विका है। अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी हुई है।

 

ये भी पढ़े: नए साल पर करें हरी इलायची के ये टोटके, हर काम में मिलेगी सफलता

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular