Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडMiss Universe 2022: स्टेज पर हरनाज संधू के आंखों से निकले आंसू, USA...

Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बॉनी गेब्रिएल मिस यूनिवर्स 2022 बन गई हैं। मिस यूनिवर्स का ताज पहनने के बाद गेब्रिएल बेहद खुश हैं। उन्हें दुनियाभर के लोग बधाइयां दे रहे हैं। भारत की हरनाज संधू ने आर बॉनी गेब्रिएल को  ताज पहनाया। बता दें कि हरनाज संधू 2021 की मिस यूनिवर्स रही थीं। ऐसे में वह यूनिवर्स के मंच पर काफी इमोशनल दिखीं।

हरनाज स्टेज पर हुईं इमोशनल

बता दें कि हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के बाद एक बार फिर उसी मंच पर वॉक किया। उनकी मिस यूनिवर्स के रूप में ये आखिरी वॉक थी। यही वजह है कि वो काफी इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

ये सुनते ही हरनाज की आंखों से निकले आंसू

वहीं, हरनाज की वॉक के बैकग्राउंड में उनकी स्पीच भी चलाई गई थी। उनकी स्पीच के लास्ट में था ‘नमस्ते यूनिवर्स’ और ‘नमस्ते यूनिवर्स’ आते ही उनकी आंखों से आंसू निकल गए।

ग्रेब्रिएल को मिला मिस यूनिवर्स का खिताब

आपको बता दें कि 71वें मिस यूनिवर्स का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। वहीं, मिस यूनिवर्स टॉप 3 में अमेरिका की आर बॉनी ग्रेब्रिएल, वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज शामिल रहीं। लेकिन मिस यूनिवर्स का खिताब आर बॉनी ग्रेब्रिएल को मिला।

कौन हैं R’Bonney Gabriel?

जानकारी दे दें कि मिस यूनिवर्स आर बॉनी ग्रेब्रिएल 28 साल की हैं। ग्रेब्रिएल पेशे से एक मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। मिस यूएसए जीतने वाली वह पहली फिलिपिनो अमेरिकी भी हैं।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में कानों को ढककर रखना है बहुत फायदेमंद, जानें इसके कारण

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular