होम / Mouni Roy Latest Look: साड़ी में दिखा मौनी रॉय का अनोखा अंदाज, फैंस के उड़ाए होश

Mouni Roy Latest Look: साड़ी में दिखा मौनी रॉय का अनोखा अंदाज, फैंस के उड़ाए होश

• LAST UPDATED : August 26, 2022

Mouni Roy Latest Look:

नई दिल्ली: मौनी रॉय हमेशा अपनी अदाओं से फैंस के दिल पर छाई रहती हैं। चाहे वो कैजुअल लुक में हो या फिर किसी दोस्त की पार्टी में पहुंची हों वो हमेशा ही अनोखे लुक मे नजर आती हैं। उनकी फैशन च्वॉइस से हर कोई हैरान हो जाता है। साथ ही, वो हर आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ पहनती हैं। और यही वजह है कि हर किसी की निगाहें बस मौनी पर ही टिक जाती हैं। मौनी अपने खूबसूरत लुक्स की फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती हैं। उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी इसमे शामिल है। इस पोस्ट में उनका ट्रेडिशनल हॉट लुक बेहद चर्चा में है।

हैवी सिल्क फैब्रिक की पहनी साड़ी

हाल ही के फोटोशूट में मौनी रॉय ने ग्रे कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। जो रॉ मैंगो लेबल से ली हुई है। साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर बना हुआ है। साथ ही पूरी साड़ी पर गोल्डन वर्क है। इस हैवी सिल्क फैब्रिक साड़ी को मौनी ने अपने खास अंदाज से हॉट बना दिया है।

साड़ी के साथ ब्लाउज किया डिच

बता दें कि साड़ी के साथ मौनी का ब्लाउज फोटो में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसे देख ऐसा लग रहा है कि मौनी ने साड़ी के साथ ब्लाउज को डिच कर रखा है। मौनी ने अपने इस हॉट लुक को हैवी ज्वैलरी के साथ पूरा किया है। साथ ही उन्होंने इस ग्रे कलर की सिल्क की साड़ी के साथ ईयररिंग्स या नेकपीस नहीं बल्की मांगटीका को चुना है। यही कारण है कि ये लुक काफी अलग नजर आ रहा है।

पहना भारी-भरकम मांगटीका

मौनी ने माथे पर हैवी मांगटीका लगाया हुआ है। इस मांगटीके पर पर्ल और गोल्डन वर्क है। इसके साथ ही बोल्ड मेकअप से मौनी और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने आंखों पर ग्लिटरी पिंक आईशैडो के साथ बोल्ड विंग्ड आईलाइनर लगाया है। वहीं पिंक चिक्स के साथ हाईलाइटर के साथ स्लीक हेयरस्टाइल को मैच कर रखा है।

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी कर ठगी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, ऐसे देते थे काम को अंजाम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox