होम / Munmun Dutta Accident: तारक मेहता की बबीता का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, ट्रिप छोड़कर लौटीं भारत

Munmun Dutta Accident: तारक मेहता की बबीता का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, ट्रिप छोड़कर लौटीं भारत

• LAST UPDATED : November 21, 2022

Munmun Dutta Accident:

Munmun Dutta Accident: फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगभग हर फैमली का फेवरेट शो है। इस शो में नजर आने वाली गोकुलधाम सोसाइटी और उसमें रहने वाले किरदारों को फैंस खूब पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक हैं बबीता जी। दरअसल या किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभाती हैं। इन दिनों मुनमुन जर्मनी में एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने बताया है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। जिसकी वजह से वह अपना जर्मनी का ट्रिप छोड़ अपने घर वापस लौट रही हैं।

जर्मनी में हादसें का शिकार हुई मुनमुन 

आपको बता दे मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को एक्सीडेंट की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा कि जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में बहुत बुरी चोट आई है। इसलिए मुझे बीच में ही अपनी ट्रिप छोड़नी पड़ी और अपने घर के लिए उड़ान भरनी पड़ी। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्रोकेन हार्ट की इमोजी भी शेयर की।

स्विट्जरलैंड भी गई थीं बबीता जी

आपको बता दें कि, इन दिनों मुनमुन दत्ता वेकेशन मूड में हैं। वह जर्मनी से पहले स्विट्जरलैंड घूमने गई थीं। जहां से उन्होंने तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए थे। स्विट्जरलैंड में समय बिताने के बाद सीधे वह जर्मनी पहुंच गई थीं, लेकिन यहां मुनमुन का एक्सीडेंट हो गया।

 

ये भी पढ़े: आपस में भिड़े साजिद और प्रियंका चाहर, कैप्टेंसी टास्क को लेकर हुआ बवाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox